धारमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा ने धार जिले के सभी 13 जनपद पंचायत के चुनाव प्रभारीयों की सूची की जारी।

रिपोर्टर - के.के.जायसवाल~~~~

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्तजी शर्मा  के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्री राजीव जी यादव की सहमति से जिले के समस्त 13 जनपद पंचायत  प्रभारीयों की सुची घोषित की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की आगामी जिले के जनपद पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है इस निर्वाचन हेतु भाजपा अधिकृत चुनाव प्रभारीयों की सुची इस प्रकार है।
जनपद पंचायत चुनाव प्रभारीयों के नाम –    जनपद डही  श्री विरेन्द्र बघेल,श्री दरीयावसिंह जमरा,जनपद निसरपुर श्री रमेश धाड़ीवाल ,जनपद कुक्षी डॉ. राज बरफा, श्री मुकामसिंह किराडे,जनपद मनावर श्री मनोज सोमानी,जनपद उमरबन श्री महेन्द्रसिंह (चाचु बना),जनपद धरमपुरी श्री देवेन्द्र पटेल,श्री आशीष गोस्वामी , जनपद बदनावर श्री दिलीप पटोदिया,जनपद सरदारपुर श्री नरेश राजपुरोहित,जनपद बाग श्री मुकामसिंह निगवाल,जनपद धार डॉ. शरद विजयवर्गीय,जनपद नालछा श्री जयराम गावर,जनपद तिरला श्री विकास मेहरवाल,जनपद गंधवानी श्री विष्वास पाण्डे,श्री बलवन्त मण्डलोई को नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!